Breadcrumb Abstract Shape
Breadcrumb Abstract Shape
Breadcrumb Abstract Shape

Best LIC Policy for Youngsters in 2026 PDF

बेस्ट 3 LIC पॉलिसीज फॉर यंगस्टर्स – रिटायरमेंट, रिटर्न और बीमा कवर के साथ

आज के आर्टिकल में हम बेस्ट LIC पॉलिसी फॉर यंगस्टर्स के बारे में जाने वाले हैं। वैसे तो बहुत सारी पॉलिसीज मार्केट में अवेलेबल है, पर एक यंगस्टर्स के लिए ऐसी कौन सी पॉलिसीज है जो वह ले सकता है और उनका फायदा उसे अपने रिटायरमेंट या फिर उसे वक्त काम आए जब उसे उसे पैसे की जरूरत हो और एक अच्छा रिटर्न भी मिल जाए। आज हम ऐसी ही तीन पॉलिसीज के बारे में यहां डिस्कशन करेंगे जो रिटर्न के साथ-साथ आपको बीमा कवर टैक्स सेविंग लाइफटाइम आरंग भी देगा ।

आज का आर्टिकल उन लोगों के लिए है जिनकी उम्र 0 साल से 55 वर्ष है ।

मेरा नाम दीवानचंद है। मैं पिछले 5 साल से इन्वेस्टमेंट प्लानिंग में काम कर रहा हूँ । आज मैं मेरे अनुभव के साथ इस आर्टिकल को पेश कर रहा हूं । उम्मीद है आपको उपयोगी लगेगा और आप कमेंट में अपने विचार लिखेंगे ।

जीवन उमंग – यंगस्टर्स के लिए सुरक्षित और गारंटीड विकल्प

Dear youngsters Jeevan Umang policy यह एक ऐसी पॉलिसी है जो आपको इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ भविष्य में 8% की गारंटी भी देती है। आजकल के बैंकिंग मार्केट और फाइनेंस मार्केट को एनालिसिस करें तो हम पाएंगे कि जो इंटरेस्ट रेट से वह धीरे-धीरे कम हो रही है। इस काम होती इंटरेस्ट रेट के कारण बहुत सारे लोग अपना इन्वेस्टमेंट अलग-अलग जगह पर करते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि ज्यादा इंटरेस्ट रेट के लोभ में आकर अक्सर लोग अपना पैसा गलत जगह इन्वेस्टमेंट कर देते हैं और रिटर्न के नाम पर उन्हें कुछ भी नहीं मिलता है।

हम यहां किसी भी इन्वेस्टमेंट की बुराई नहीं कर रहे हैं या उन्हें बुरा नहीं बता रहे हैं हमारा मानना यह है कि आप कहीं पर भी इन्वेस्टमेंट करें एक बार उसके बारे में अच्छे से जानकारी जरूर ले लेवे।

जीवन उमंग पॉलिसी एक भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा संचालित एक पॉलिसी है जिसमें 0 से लेकर 55 वर्ष तक के व्यक्ति पॉलिसी ले सकते हैं। अब हमने जैसा कि बोला यह पॉलिसी यंगस्टर के लिए है और जाहिर सी बात है कि यह आर्टिकल भी कोई यंगस्टर ही पढ़ रहा होगा तो तो मैं सीधे आपसे ही बात करता हूं।

आप अपना पैसा अलग-अलग जगह लगाइए एक ही जगह पर सारा पैसा मत लगा दीजिए। और जो एक हिस्सा अपने बचाया है उसी से को आप इस जीवन उमंग पॉलिसी में जरूर लगाइए। आगे कुछ पॉइंट्स में मैं आपको बताऊंगा कि आपको अपना पैसा जीवन उमंग में क्यों लगाना चाहिए? मैं ऐसे 6 कारण आपको बताता हूं जिससे स्पष्ट होता है कि आपके जीवन उमंग की इस पॉलिसी में अपने पैसे को लगाने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाना चाहिए।

एलआईसी जीवन उमंग योजना द्वारा दिए जाने वाले लाभ

1. आजीवन सुरक्षा (Whole Life Coverage)

यह पॉलिसी 100 वर्ष की आयु तक के लिए जोखिम कवर प्रदान करती है, जो पॉलिसीधारक के परिवार को वित्तीय स्थिरता देती है।

2. गारंटीड रिटर्न और 8% मनी बैक

प्रीमियम भुगतान अवधि (PPT) खत्म होने के बाद, 100 वर्ष की आयु तक हर साल मूल बीमा राशि का 8% गारंटीड सर्वाइवल बेनिफिट के रूप में मिलता है।

3. परिपक्वता लाभ (Maturity Benefit)

यदि पॉलिसीधारक 100 वर्ष की आयु तक जीवित रहते हैं, तो उन्हें मैच्योरिटी पर एकमुश्त बड़ी रकम मिलती है, जिसमें बीमित राशि के साथ संचित बोनस भी शामिल होता है।

4. टैक्स लाभ (Tax Benefits)

आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत प्रीमियम पर छूट मिलती है और परिपक्वता (Maturity) या मृत्यु दावे (Death Benefit) पर मिलने वाली राशि धारा 10(10D) के तहत पूरी तरह से कर-मुक्त होती है।

5. लोन की सुविधा

1 साल तक प्रीमियम जमा करने के बाद, आप इस पॉलिसी पर लोन भी ले सकते हैं।

6. राइडर्स (Riders) का विकल्प

इसमें दुर्घटना, टर्म राइडर और गंभीर बीमारी जैसे राइडर्स जोड़कर सुरक्षा को बढ़ाया जा सकता है।

पॉलिसी के लाभ के लिए हम एक एग्जांपल देखते हैं

मान लो आपकी उम्र 30 साल है और आप हर साल₹100000 इन्वेस्ट करते हो तो आपको क्या मिलेगा?

अभी हम यह मानकर चल रहे हैं आप 15 साल के लिए जमा कर रहे हो।

आपको कल 15 सालों के लिए 15 लख रुपए निवेश करने हैं ।

आपने जो 1-100000 करके 15 साल तक 15 लाख जो जमा किए हैं वह 16 साल में 20 लाख(अपेक्षित) रुपए तक हो जाएंगे ।

आपको 16 साल से₹100000 हर साल जीवन भर तक मिलेगा।

पहले ही दिन से आपको 13 लाख का सामान्य रिस्क कवर मिलेगा और 26 लाख का एक्सीडेंटल रिस्क कवर मिलेगा। और यह आगे के समय में बढ़ता जाएगा जैसे की 16 साल में सामान्य रिस्कवर 24 लाख का और एक्सीडेंटल रिस्क कवर 37 लाख का हो जाएगा।

अब इसके साथ-साथ आप इसमें से फंड विड्रोल भी कर सकते हो जैसे कि आपको अगर 65 की एज में पॉलिसी बंद करना है तो आपको तकरीबन 66 लाख रुपए मिल जाएंगे ।

अगर आपको इसकी पीडीएफ चाहिए तो नीचे दिए डाउनलोड बटन पर क्लिक कर कर आप इसकी पीडीएफ भी ले सकते हैं।

FAQ – जीवन उमंग पॉलिसी

जीवन उमंग पॉलिसी के क्या फायदे हैं?

यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु “जोखिम प्रारंभ तिथि” से पहले हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति को भुगतान की गई प्रीमियम राशि वापस कर दी जाएगी।

यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु “जोखिम प्रारंभ तिथि” के बाद होती है, तो नामांकित व्यक्ति को मृत्यु पर सुनिश्चित राशि प्राप्त होगी।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *