LIC NAV ANANDA एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से LIC एजेंट मोबाइल या लैपटॉप से बिना कागज़ी प्रक्रिया के नई पॉलिसी का proposal शुरू और submit कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में ANANDA 3.0 में नया proposal शुरू करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है।
1️⃣ Nav ANANDA 3.0 Portal / App में Login करें
सबसे पहले Nav ANANDA 3.0 सिस्टम में login करना होगा।
Steps:
- ANANDA App या Portal खोलें
- आपको Sales Champion ऑप्शन पर क्लिक करना है
- Agent Code / User ID दर्ज करें
- Password डालें
- OTP verification पूरा करें
Login होने के बाद dashboard दिखाई देगा।
Sum Assured क्या होता है? (Complete Guide in Hindi 2026)
NAV ANANDA 3.O Tutorial – LIC NAV ANANDA 3.0 Complete Guide 2026 in Hindi PDF
2️⃣ New Proposal / New Business Option चुनें
Dashboard पर New Business या Start Proposal का विकल्प दिखाई देता है।
Process:
- Menu खोलें
- New Proposal पर क्लिक करें
- Proposal creation page open हो जाएगा
लॉगिन करने के बाद जो Dashboard दिखाई देता है, वह आपके पूरे बिज़नेस की स्थिति दिखाता है।
1️⃣ Nav ANANDA 3.0 Dashboard
यह मुख्य स्क्रीन होती है जहाँ एजेंट को अपने काम का पूरा सारांश दिखाई देता है।

यहाँ पर आपको यह चीज़ें दिखाई देती हैं:
- Total Leads
- Quotations
- Proposals
- Payments
- BOCs
- Proposal Registrations
- Policies
इनसे एजेंट को पता चलता है कि उसकी कितनी पॉलिसी किस स्टेज में है।
2️⃣ Leads
Leads का मतलब होता है संभावित ग्राहक (Prospect)।
यहाँ आपको उन लोगों का डेटा डालना है जिनकी आप पॉलिसी करना चाहते हो :
- ग्राहक का नाम
- मोबाइल नंबर
- उम्र
- शहर
- संभावित प्लान
Example:
अगर कोई ग्राहक बोलता है कि
“मुझे LIC plan के बारे में जानकारी चाहिए”
तो आप उसे Lead के रूप में Add कर सकते हैं।
Dashboard में:
👉 Leads = 0
मतलब अभी कोई Lead add नहीं है।
3️⃣ Quotations
Quotation का मतलब है ग्राहक को प्रीमियम की गणना दिखाना।
यहाँ एजेंट ग्राहक को यह दिखा सकता है:
- कितना प्रीमियम लगेगा
- कितने साल तक देना होगा
- कितना maturity amount मिलेगा
Example:
Customer पूछता है:
“अगर मैं ₹5000 monthly invest करूं तो कितना मिलेगा?”
तो आप Quotation बनाकर उसे दिखा सकते हैं।
Dashboard में:
👉 Quotations = 1
मतलब एक Quotation बनाया गया है।
4️⃣ Proposals
Proposal का मतलब है पॉलिसी का आवेदन (Application Form)।
जब ग्राहक LIC plan लेने के लिए तैयार हो जाता है तब:
- Proposal form भरा जाता है
- Customer details भरी जाती हैं
- Aadhaar authentication किया जाता है
- Payment लिया जाता है
Dashboard में:
👉 Proposals = 0
मतलब अभी कोई Proposal submit नहीं हुआ।
5️⃣ Payments
यहाँ पर ग्राहकों द्वारा किए गए प्रीमियम पेमेंट दिखाई देते हैं।
इसमें शामिल होता है:
- Online payment
- UPI payment
- Net banking
- Card payment
Dashboard में:
👉 Payments = 0
मतलब अभी कोई Payment नहीं हुआ।
5️⃣ BOCs (Branch Office Collection)
LIC में BOC का मतलब Branch Office Collection होता है।
BOC वह राशि होती है जो ग्राहक पॉलिसी proposal के समय advance premium के रूप में LIC branch में जमा करता है।
BOC के मुख्य बिंदु
1️⃣ Advance Premium
यह पॉलिसी के लिए दिया गया पहला या टोकन प्रीमियम होता है।
2️⃣ Receipt Issue
BOC payment के बाद ग्राहक को एक unique BOC receipt दी जाती है।
3️⃣ Adjustment
जब पॉलिसी जारी (Issue) हो जाती है, तब यह राशि First Premium में adjust हो जाती है।
4️⃣ Proposal Stage Payment
यह payment सामान्यतः तब किया जाता है जब proposal process में होता है लेकिन policy अभी issue नहीं हुई होती।
5️⃣ Transaction Record
BOC payment LIC system में रिकॉर्ड हो जाता है जिससे proposal tracking आसान हो जाती है।
7️⃣ Proposal Registrations
जब कोई Proposal सफलतापूर्वक LIC system में register हो जाता है तो वह यहाँ दिखाई देता है।
यह stage Proposal submit होने के बाद आती है।
Dashboard में:
👉 Proposal Registrations = 0
8️⃣ Policies
यह सबसे अंतिम stage होती है।
जब:
- Proposal approve हो जाता है
- Medical clear हो जाता है
- Payment complete हो जाता है
तब LIC policy generate होती है।
Dashboard में:
👉 Policies = 0
मतलब अभी कोई पॉलिसी जारी नहीं हुई।
10️⃣ Left Side Menu (Sidebar)
Dashboard के बाईं तरफ जो menu है, उससे एजेंट अलग-अलग काम करता है।
Leads
नए ग्राहकों को add करना।
Knowledge Center
LIC के training material और guides।
FPR
First Premium Report।
Timeline Tracker
Proposal किस stage में है यह देखने के लिए।
Verification Link
Customer के Aadhaar / OTP verification के लिए।
Open BOC
LIC में BOC का मतलब Branch Office Collection होता है
आपको हमारा ये Nav ANANDA 3.0 आर्टिक्ल कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये |
Follow me on
Instagram @Finzpedia
Facebook @Finzpedia






